Sawan Somwar 2026: जानिए अपनी राशि के अनुसार शिव अभिषेक का सही विधान और विशेष ज्योतिषीय लाभ

Sawan Somwar 2026
AI Image

सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार शिव अभिषेक करने से ग्रह दोषों की शांति और शुभ फलों की प्राप्ति के ज्योतिषीय आधार का विश्लेषण किया गया है। प्रत्येक राशि के लिए निर्धारित विशिष्ट पूजन सामग्री जैसे शहद, दूध या पंचामृत का प्रयोग जीवन की जटिलताओं को दूर कर आध्यात्मिक लाभ प्रदान करता है। सावन सोमवार शिव पूजा और राशि आधारित ज्योतिष उपाय भक्तों के लिए अत्यंत कल्याणकारी सिद्ध होते हैं।

3 अगस्त 2026 को है सावन का पहला सोमवार। इस दिन महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए कई सार उपाय किए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव और विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक करने से जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपनी राशि के अनुसार शिवलिंग पर अभिषेक करते हैं, तो ग्रह दोष शांत हो जाते हैं। वहीं, कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत बनती हैं, जिससे शुभ फल प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है। आइए आपको सावन के पहले सोमवार को राशि के अनुसार साधक को किस वस्तु से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए।

राशि के अनुसार करें शिव अभिषेक

मेष राशि: इस दिन मेष राशि वालों के शहद से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग बन जाते हैं।

वृषभ राशि: जातक को दूध और दही से अभिषेक करना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है।

मिथुन राशि: इस दिन आप गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। इससे शुभ परिणाम मिलते हैं।

कर्क राशि: सावन के सोमवार को कर्क राशि वाले दही से शिवलिंग पर अभिषेक करें। ऐसा करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है।

सिंह राशि: इस राशि के जातकों को शहद से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से मान-सम्मान बढ़ता है।

कन्या राशि: इस दिन कन्या राशि के जातकों को भांग मिश्रित जल से अभिषेक करना चाहिए। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि भंडार लग जाएगा

तुला राशि: यह लोग घी से अभिषेक करें। ऐसा करने दांपत्य जीवन में मुधरता आती है।

वृश्चिक राशि: इन लोगों को गंगाजल में गुलाब जल मिलाकर अभिषेक करें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं।

धनु राशि: जल में पीली सरसों को मिलाकर अभिषेक करें। इससे भाग्य मजबूत बनता है।

मकर राशि: आपको जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना है।

कुंभ राशि: इस दिन पंचामृत से अभिषेक करें। ऐसा करने से बाधाएं दूर होती है।

मीन राशि: इस राशि के जातक को केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय के करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़