Naye Saal Ke Upay: नए साल की धमाकेदार शुरूआत के लिए पहले दिन करें ये उपाय, शिवजी की प्राप्त होगी कृपा

Naye Saal Ke Upay
Creative Commons licenses

नए साल के मौके पर यदि आप सोमवार को कुछ ज्योतिष उपाय करते हैं, तो आप पर पूरे साल भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी। साथ ही नया साल आपके लिए सुख-समृ्द्धि और सौभाग्य लेकर आएगा।

आज साल 2024 का पहला दिन है। इस बार खास बात यह है कि नए साल का पहला दिन सोमवार को पड़ रहा है। हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में कई जातक भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए सोमवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं।

ऐसे में नए साल के मौके पर यदि आप सोमवार को कुछ ज्योतिष उपाय करते हैं, तो आप पर पूरे साल भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी। साथ ही नया साल आपके लिए सुख-समृद्धि और सौभाग्य लेकर आएगा।

नए साल पर करें ये उपाय

नए साल के पहले दिन यानी की सोमवार को भगवान शिव को जल चढ़ाएं। क्योंकि भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है। ऐसे में भगवान शिव सिर्फ जलाभिषेक से भी खुश हो जाते हैं। 

नए साल यानी की 1 जनवरी 2024 को भगवान शिव के जलाभिषेक का समय सुबह 06:33 मिनट से 07:56 मिनट तक है। ऐसे में आप इस शुभ मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही शिवजी पर बेलपत्र अवश्य चढ़ाएं।

भगवान शिव को बेलपत्र अतिप्रिय है। इसलिए जो भी भक्त शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाता है, उसे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। भोलेनाथ को सफेद रंग भी प्रिय है। इसलिए उन्हें सफेद वस्तुएं अर्पित करें। 

आप भगवान शंकर को सफेद फूल, सफेद पुष्प आदि अर्पित कर सकते हैं। जलाभिषेक कर भगवान शिव को चंदन जरूर लगाएं। वहीं साल के पहले दिन दान अवश्य करें। दान करना शुभ माना जाता है। इससे आपको घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहेगा।

साल के पहले दिन यानी को सोमवार को सफेद वस्त्र, दही, शक्कर और दूध आदि का दान करें। आप चाहें तो सर्दी के मौसम में गरम कपड़े भी दान कर सकते हैं। साथ ही भगवान भोलेनाथ के मंत्र का जप करें। शिव चालीसा का 108 बार पाठ करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

नए साल के मौके पर पहले दिन भगवान शिव के दर्शन अवश्य करें। वहीं अगर आपके घर में शिवलिंग स्थापित है, तो विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं उनके समक्ष रखें। इन उपायों को करने से जल्द ही आपके संकट दूर होंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़