लॉकडाउन के कारण UP में फंसे 1000 कश्मीरी लोगों को ट्रेन से घर भेजा गया

yogi

अधिकारियों ने बताया कि ये लोग, जिनमें से अधिकतर विद्यार्थी हैं, अलीगढ, गौतमबुद्ध नगर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दो जगहों पर फंसे हुए थे। इन सबको बृहस्पतिवार की रात ट्रेन से उधमपुर के लिए रवाना किया गया।

अलीगढ़। कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन के कारण उत्तर प्रदेश में फंसे कश्मीर के लगभग 1000 लोगों को अलीगढ एवं आसपास के क्षेत्रों से विशेष ट्रेन के जरिए उनके घरों को भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि ये लोग, जिनमें से अधिकतर विद्यार्थी हैं, अलीगढ, गौतमबुद्ध नगर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दो जगहों पर फंसे हुए थे। इन सबको बृहस्पतिवार की रात ट्रेन से उधमपुर के लिए रवाना किया गया।

इसे भी पढ़ें: केंद्र प्रवासी मजदूरों की मदद में जुटा, लेकिन कांग्रेस-तृणमूल राजनीति कर रहीं: भाजपा

दिल्ली, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में फंसे प्रवासियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के नोडल अधिकारी नरेन्द्र भूषण ने बताया कि अलीगढ में लगभग सात सौ से आठ सौ कश्मीरी लोग हैं जिनमें से अधिकतर अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हैं। इनमें से नोएडा और ग्रेटर नोएडा से लगभग डेढ सौ लोग और अलीगढ के आसपास के इलाकों से कुछ लोगों को ट्रेन से भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते आगरा में फंसे कश्मीरी लोगों को जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले बसों के जरिए घाटी भेजा था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़