अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 172 नए मामले, एक महिला की मौत

Covid-19

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 172 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या सोमवार को बढ़कर 26,950 हो गयी है, वहीं संक्रमण से एक महिला की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 115 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में बताया।

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 172 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या सोमवार को बढ़कर 26,950 हो गयी है, वहीं संक्रमण से एक महिला की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 115 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में बताया। राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 52 मामले आये हैं। इसके बाद लोअर सुबनसिरी (20) और अपर सुबनसिरी एवं तवांग (17-17) का स्थान है। उन्होंने बताया कि तवांग जिला में कोविड अस्पताल में संक्रमण से 74 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: अपने 80,000 कर्मचारियों का मुफ्त टीकाकरण करेगी Airtel, फ्रंटलाइन कर्मचारियों को दी जाएगी प्राथमिकता

राज्य में वर्तमान में 3,783 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि अब तक 23,052 लोग स्वस्थ हुए हैं। इनमें रविवार को ठीक हुए 306 लोग भी शामिल हैं। जाम्पा ने बताया कि राज्य में ठीक होने की दर 84.54 प्रतिशत है। कैपिटल कॉप्लेक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 696 उपचाराधीन मरीज हैं। इसके बाद तवांग (453) और चांगलांग (438) का स्थान है। कैपिटल कॉप्लेक्स क्षेत्र में ईटानगर, नाहरलागुन, निर्जुली, और बंदरदेवा इलाके आते हैं।

इसे भी पढ़ें: यूपी में 3 टी के अन्तर्गत चलाया जा रहा एग्रेसिव टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट अभियान, टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर

राज्य में अब तक 5.80 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है जिसमें रविवार को हुई 4,356 नमूनों की जांच भी शामिल है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 3.41 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है। कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए राज्य सरकार ने सात जून तक एक सप्ताह के लिए सात जिलो में लॉकडाउन बढ़ा दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़