दिल्ली में कोरोना के 2505 नये मामले, कुल संख्या 97 हजार के पार

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jul 4 2020 8:27PM
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में शनिवार को बताया गया कि पिछले 24 घंटे में 55 मरीजों की मौत हुई है। बुलेटिन में शनिवार को बताया गया कि पहले हुई 26 मौतों की भी गणना शनिवार में शामिल की गई।
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 2,505 नये मामले सामने आये जिससे शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 97,000 के पार चली गई। वहीं मृतक संख्या बढ़कर 3,004 हो गई। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में शनिवार को बताया गया कि पिछले 24 घंटे में 55 मरीजों की मौत हुई है। बुलेटिन में शनिवार को बताया गया कि पहले हुई 26 मौतों की भी गणना शनिवार में शामिल की गई।
बुलेटिन में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,004 हो गई है जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 97,200 हो गई है। उल्लेखनीय है कि 23 जून को राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में सबसे अधिक 3947 नये मामले सामने आये थे। दिल्ली में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 2,923 थी।दिल्ली में आज कोरोना वायरस के 2,505 नए मामले सामने आए, 2,632 लोग ठीक हुए और 55 लोगों की मौत हुई। राजधानी में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 97,200 है जिसमें 68,256 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले, 25,940 सक्रिय मामले और 3,004 मौतें शामिल हैं: दिल्ली स्वास्थ्य विभाग pic.twitter.com/pL7GPhlnYR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2020
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़











