त्रिपुरा में कोरोना के 36 नए मामले, अब तक 340 लोगों की मौत

corona cases in Tripura

त्रिपुरा में वर्तमान में 1,848 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 340 लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है। इस बीमारी से कुल 28,046 लोग ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम त्रिपुरा जिले में 178 मौतें हुई हैं।

अगरतला। त्रिपुरा में सोमवार को 36 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 30,257 हो गये। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के दैनिक नए मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या काफी अधिक रही। राज्य में 183 और लोग बीमारी से ठीक हुए। त्रिपुरा में वर्तमान में 1,848 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 340 लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है। इस बीमारी से कुल 28,046 लोग ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम त्रिपुरा जिले में 178 मौतें हुई हैं। उन्होंने बताया कि 23 मरीज दूसरे राज्यों में चले गए हैं। अधिकारी ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में कोविड-19 के लिए अब तक 4,49,202 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़