कोविड-19 से उबरने के बाद 68 वर्षीय व्यक्ति की मुंबई में मौत

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Mar 23 2020 5:08PM
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि फिलीपीन के व्यक्ति की मौत ‘‘कोविड- 19 से हुई मौत’’ नहीं है। मंत्रालय ने बताया कि उसे गुर्दे संबंधी दिक्कत पहले से थी और उसके गुर्दों के काम करना बंद कर देने के कारण उसकी मौत हुई।
मुंबई। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद बीमारी से उबर चुके फिलीपीन के 68 वर्षीय व्यक्ति की यहां एक अस्पताल में मौत हो गई। नगर निकाय ने सोमवार को यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने एक बयान में बताया कि व्यक्ति शुरु में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और उसका यहां कस्तूरबा अस्पताल में उपचार किया गया। उसकी जांच रिपोर्ट का नतीजा नकारात्मक आने के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया था। उसने बताया कि व्यक्ति की रविवार रात को निजी अस्पताल में मौत हो गई।
उसने कहा, ‘‘व्यक्ति को मधुमेह और अस्थमा की शिकायत थी और उसे 13 मार्च को कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके गुर्दे खराब हो गए थे और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।’’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि फिलीपीन के व्यक्ति की मौत ‘‘कोविड- 19 से हुई मौत’’ नहीं है। मंत्रालय ने बताया कि उसे गुर्दे संबंधी दिक्कत पहले से थी और उसके गुर्दों के काम करना बंद कर देने के कारण उसकी मौत हुई।Yesterday we sealed the state borders and today we are sealing district borders. We will not allow it to spread to the districts which are unaffected as of now: Maharashtra CM Uddhav Thackeray #CoronavirusPandemic pic.twitter.com/XoFzKjuRk3
— ANI (@ANI) March 23, 2020
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़












