9 Years of Modi Govt: UP में भाजपा का मेगा प्लान, 30 मई से चलाएगी जनसंपर्क अभियान, मैदान में उतरेंगे दिग्गज

bjp supporters
ANI
अंकित सिंह । May 26 2023 2:43PM
भाजपा का यह अभियान सफल हो इसके लिए राज्य इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और राज्य महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह लगातार राज्य स्तर से लेकर बूथ स्तर तक की तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश भाजपा 30 मई से जनसंपर्क अभियान चलाएगी। राजनीतिक लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य में भाजपा का यह प्लान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा अभी से ही अपनी तौयारी में जुट गई है। इसके लिए कई केंद्रीय मंत्री को बड़ी जिम्मेदारी भी दी गई है। दी गई जानकारी के मुताबिक भाजपा का यह अभियान सफल हो इसके लिए राज्य इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और राज्य महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह लगातार राज्य स्तर से लेकर बूथ स्तर तक की तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: 9 years of Modi Govt: कांग्रेस ने पूछे 9 सवाल, जयराम रमेश बोले- पीएम मोदी चुप्पी तोड़िए

हालांकि, भाजपा के इस प्लान पर राजनीति भी शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने इसको लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के सांसदों और विधायकों ने काम किया होता तो भाजपा को अपने महा जनसम्पर्क अभियान के लिए बाहर से मंत्रियों को न बुलाना पड़ता। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता भी इसीलिए निराश व निष्क्रिय हैं। ये महा जनसम्पर्क अभियान बता रहा है कि भाजपा का गाँव-गरीब से सम्पर्क टूट चुका है। भाजपा के इस अभियान के तहत केन्द्रीय ऊर्जा, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री आरके सिंह कानपुर, अकबरपुर, जालौन तथा झांसी लोकसभा क्षेत्र के समूह प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने मुफ्त बिजली का वादा किया था, कर्नाटक भाजपा सांसद ने कहा- 1 जून से बिल न दें

आरके सिंह के साथ सांसद व गुजरात के प्रदेश महामंत्री विनोद चावड़ा भी रहेंगे। केन्द्रीय विदेश, संस्कृति, राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद तथा एटा लोकसभा क्षेत्र के समूह प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगी। मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहन यादव सीतापुर, बहराइच, कैसरगंज तथा गोण्डा लोकसभा क्षेत्र के समूह प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें। सांसद मनोज तिवारी उन्नाव, मोहन लालगंज, लखनऊ तथा बाराबंकी लोकसभा क्षेत्रों के समूह प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें। भाजपा ने व्यापक कार्यक्रम बनाया है और इसके लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है।

अन्य न्यूज़