कर्नाटक में 99 वर्षीय एक महिला ने कोरोना वायरस संक्रमण को दी मात

corona

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा, बुजुर्ग महिला के बेटे और बहू में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिला में वायरस के मामूली लक्षण थे औरउनका उपचार किया गया।

बेंगलुरु। कर्नाटक में उपचार के बाद कोविड-19 से उबरने पर 99 वर्षीय एक महिला को एक सरकारी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला में कोरोना वायरस के मामूली लक्षण नजर आने के बाद 17 जून को उन्हें विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इस रोग से उबरने के बाद शुक्रवार को उन्हें वहां से छुट्टी दे दी गई। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 445 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 11 हजार से अधिक पहुंची

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई-से कहा, बुजुर्ग महिला के बेटे और बहू में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिला में वायरस के मामूली लक्षण थे औरउनका उपचार किया गया। डॉक्टर ने कहा कि बुजुर्ग महिला की जांच रिपोर्ट नेगेटिव के बाद शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि उनके बेटे और बहू अभी अस्पताल में ही भर्ती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़