कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 445 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 11 हजार से अधिक पहुंची

karnataka

बुलेटिन में बताया गया कि सक्रिय 3,905 मामलों में से 3,727 मरीज कोरोना वायरस के लिए तय किए गए अस्पतालों में पृथक-वास में हैं और उनकी हालत स्थिर है। वहीं 178 मरीज आईसीयू में हैं।

बेंगलुरु। कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 445 नए मामले आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 11,000 के पार हो गई। वहीं 10 लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतकों का आंकड़ा 180 तक पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि शुक्रवार को 246 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली। 

इसे भी पढ़ें: बेंगलुरु में कोई लॉकडाउन नहीं होगा, राज्य की अर्थव्यवस्था सुधारना भी महत्त्वपूर्ण: येदियुरप्पा

26 जून शाम तक राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 11,005 थी और 180 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं अब तक इलाज के बाद 6,916 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। बुलेटिन में बताया गया कि सक्रिय 3,905 मामलों में से 3,727 मरीज कोरोना वायरस के लिए तय किए गए अस्पतालों में पृथक-वास में हैं और उनकी हालत स्थिर है। वहीं 178 मरीज आईसीयू में हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़