महिला के साथ बलात्कार के आरोप में एक पुलिसकर्मी और उसका दोस्त गिरफ्तार

arrested
ani

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गोंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पड़ोस के फर्रुखाबाद जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है।

अलीगढ़ (उप्र)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गोंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पड़ोस के फर्रुखाबाद जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 20 अप्रैल को हुई थी, जब महिला को उसके गांव के रहने वाले इन दोनों ने उसे गांव के बाहर एक स्थान पर जबरन रोका और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

इसे भी पढ़ें: हार्दिक के त्यागपत्र में भाजपा के शब्द, अब भाजपा के आका तय करेंगे उनका अगला कदम: कांग्रेस

महिला का आरोप हैं कि आरोपियों ने उसे अपराध के बारे में कुछ भी नहीं बताने की धमकी दी थी, लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत में जब उसे पता चला कि घटना का एक वीडियो क्लिप वायरल हो गया है, तो उसने अपने परिवार को इस मामले की जानकारी दी, जिसके बाद सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की गयी।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में दो बच्चों की मौत,तीन गंभीर रूप से घायल

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई और मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने बताया कि पुलिस रिपोर्ट में जिन दो लोगों का नाम आया है, उनमें कांस्टेबल लखेंद्र सिंह और उसका दोस्त अमित शामिल है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़