दिल्ली: MCD के उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ, 4 सीटों पर AAP का कब्जा, एक कांग्रेस के खाते में

 AAP
अंकित सिंह । Mar 3 2021 12:02PM

कांग्रेस के खाते में 1 सीट गई है। चौहान बांगर से कांग्रेस के जुबेर अहमद चौधरी को जीत मिली है। शालीमार बाग से आम आदमी पार्टी की सुनीता मिश्रा ने जीत हासिल की है। सुनीता ने बीजेपी के सुरभि जाजू को 2705 वोटों से हराया है।

दिल्ली नगर निगम की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है। चुनाव में आम आदमी पार्टी को 5 में से 4 सीटों पर जीत मिली है। आम आदमी पार्टी कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी, शालीमार बाग उत्तर और रोहिणी सी में जीती है। कांग्रेस के खाते में 1 सीट गई है। चौहान बांगर से कांग्रेस के जुबेर अहमद चौधरी को जीत मिली है। शालीमार बाग से आम आदमी पार्टी की सुनीता मिश्रा ने जीत हासिल की है। सुनीता ने बीजेपी के सुरभि जाजू को 2705 वोटों से हराया है।

त्रिलोकपुरी से आप उम्मीदवार विजय कुमार ने जीत हासिल की है। कल्याणपुर से आप के धीरेंद्र कुमार को जीत मिली है। रोहिणी सी से भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। इस जीत के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। जीत पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि 5 में से 4 सीटें मिलना बहुत बड़ी जीत है। बीजेपी के 15 साल के शासन से दिल्ली की जनता तंग आ चुकी है और चाहती है कि झाड़ू लगाकर बीजेपी को नगर निगम से पूरी तरह साफ कर दिया जाए। अगले साल होने वाले नगर निगम चुनावों में भी बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा। 

इसे भी पढ़ें: तीनों कृषि कानून किसानों के लिए ‘मौत का फरमान’ : अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में लंबे समय से भाजपा के पार्षदों द्वारा भ्रष्टाचार किया गया। पिछले 5 साल में जिस तरह से उनका निकम्मापन सामने आया है। दिल्ली की जनता ने एक बड़ा संदेश दिया है वह दिल्ली नगर निगम में भी बदलाव चाहती है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़