प्रियंका द्वारा अपमानित किये जाने से नाराज कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी को कहा अलविदा

after-priyanka-humiliation-congress-district-president-left-party

प्रियंका ने भीड़ के सामने ही उनसे तेज आवाज में बात की और कहा कि अगर आप लोग अपमानित महसूस कर रहे हैं तो करते रहिये। इसके अलावा प्रियंका ने भीड़ के सामने कई कड़े शब्द कहकर पार्टी जिला इकाई के पदाधिकारियों को अपमानित किया।

भदोही। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की एक टिप्पणी से कथित तौर से नाराज होकर भदोही जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष नीलम मिश्रा और उनके कई साथी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी छोड़ दी। नीलम ने बताया कि प्रियंका द्वारा सरेआम अपमानित किये जाने से नाराज होकर उन्होंने और जिला कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारियों और नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। नीलम ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को यहां हुई चुनावी सभा के बाद उन्होंने प्रियंका से शिकायत की थी कि भदोही से पार्टी के प्रत्याशी रमाकांत यादव जिला कांग्रेस कमेटी से बिल्कुल भी तालमेल नहीं रख रहे हैं और रैली में पार्टी के कई जिला पदाधिकारियों को पास नहीं दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: जनता से प्रियंका गांधी की अपील, बोलीं- राजनीति में नकारात्मकता को न बनाएं आदत

उनका आरोप है कि इस पर प्रियंका ने भीड़ के सामने ही उनसे तेज आवाज में बात की और कहा कि अगर आप लोग अपमानित महसूस कर रहे हैं तो करते रहिये। इसके अलावा प्रियंका ने भीड़ के सामने कई कड़े शब्द कहकर पार्टी जिला इकाई के पदाधिकारियों को अपमानित किया। उन्होंने कहा कि वह और उनके साथी अब 12 मई को होने वाले भदोही लोकसभा सीट के चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी रंगनाथ मिश्रा का समर्थन करेंगे। इस बारे में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मुशीर इक़बाल ने कहा कि जिला अध्यक्ष नीलम मिश्रा सहित कई पदाधिकारियों ने जल्दबाज़ी में यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा अभी चुनाव तक उन्हें बीतने तक इन्तेजार करना चाहिए था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़