PM Modi ने HPV टीका अभियान की सराहना की, संसद और राजनीति सहित दोपहर की बड़ी खबरें

देश में एचपीवी टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दिए जाने पर प्रधानमंत्री ने खुशी जताते हुए इसे बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अहम कदम बताया। इसके साथ ही संसद सत्र, एशिया पावर इंडेक्स और भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के नतीजे जैसी प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां भी चर्चा में रहीं।
भाषा की विभिन्न फाइल से सोमवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :- दि1 : मोदी एचपीवी टीका एचपीवी टीके की हर खुराक लड़कियों को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाने की दिशा में एक कदम : मोदी नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में ‘ह्यूमन पैपिलोमा वायरस’ (एचपीवी) रोधी टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दिए जाने की उपलब्धि की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि टीके की हर खुराक लड़कियों को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाने और उनका स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
दि5 : कांग्रेस सत्र संसद सत्र की घोषणा में देरी और परिसीमन के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा नयी दिल्ली, कांग्रेस ने संसद के आगामी सत्र की तारीखों की घोषणा में विलंब और परिसीमन के मुद्दे पर सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी या तो असमंजस में है या फिर कोई ‘‘बेहद खतरनाक’’ योजना बना रही है।
दि13 : पावर इंडेक्स भारत एशिया में भारत बड़ी शक्ति के रूप में उभरा, मोदी क्षेत्र के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता: पावर इंडेक्स नयी दिल्ली, स्वतंत्र थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट के ‘एशिया पावर इंडेक्स 2026’ के अनुसार, भारत ने एशिया के तीसरे सबसे शक्तिशाली देश तथा एक ‘‘प्रमुख ताकत’’ के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत की है। इस सूचकांक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को क्षेत्र का दूसरा सबसे प्रभावशाली नेता आंका गया है।
प्रादे19 : ईडी पंजाब विधायक समन मोगा की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के खिलाफ जांच में ईडी ने उनके परिजनों और ‘आप’ के एक विधायक को भेजा समन चंडीगढ़, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन मामले में आम आदमी पार्टी (आप) की मोगा से विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के खिलाफ जांच के सिलसिले में उनके परिवार के सदस्यों, धर्मकोट से पार्टी के एक विधायक और पंजाब सरकार के कुछ मौजूदा तथा सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है।
प्रादे9 : मप्र वोट चोरी अजय सिंह मप्र में भाजपा की सरकार वोट चोरी से बनी, 2028 के विधानसभा चुनावों में हो सकता है उल्टा खेला : अजय सिंह भोपाल, देश भर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जारी राजनीतिक विवाद और वोट चोरी के आरोपों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने दावा किया है कि अगला लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2028 में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों में उल्टा खेला कर सकती है।
दि20 : कांग्रेस सपा सपा-कांग्रेस के बीच बातचीत, दो-तीन दिन में सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के संकेत नयी दिल्ली, समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर बातचीत की और चुनाव मिलकर लड़ने पर सहमति जताते हुए सीटों के तालमेल की वार्ता को अगले दो-तीन दिनों में अंतिम रूप देने के संकेत दिए।
प्रादे20 : मप्र जनता क्वार्टर कार्रवाई मप्र : अदालत से हरी झंडी मिलते ही भोपाल के ऐशबाग में 599 जनता क्वार्टर गिराने की कार्रवाई शुरू भोपाल, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय से हरी झंडी मिलने के अगले ही दिन सोमवार को राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में जर्जर घोषित किए गए 600 जनता क्वार्टर में से 599 को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे45 : उप्र आदित्यनाथ ट्रेन अयोध्या नेपाल भारत-नेपाल के धार्मिक, सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगी अयोध्या-जनकपुर ट्रेन : आदित्यनाथ अयोध्या (उप्र), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि अयोध्या को नेपाल के जनकपुर से जोड़ने वाली सरयू कमला एक्सप्रेस से दोनों क्षेत्रों के बीच प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों में मजबूती आएगी जिससे नेपाली श्रद्धालु राम लला के दर्शन के लिए आ सकेंगे और भारतीय श्रद्धालु मां जानकी का आशीर्वाद लेने जा सकेंगे।
वि5 : अमेरिका डेल्टा उड़ान देरी ‘डेल्टा एयरलाइंस’ की स्वचालित प्रणाली में खराबी से हजारों उड़ानें प्रभावित अटलांटा, अमेरिका में ‘थैंक्सगिविंग’ अवकाश से पहले यात्रा के व्यस्त दौर के बीच ‘डेल्टा एयरलाइंस’ की एक स्वचालित प्रणाली में तकनीकी खराबी आने से रविवार को उसकी 1,000 से अधिक विमान सेवाओं में देरी हुई।
अर्थ13 : पर्सिस्टेंट सिस्टम्स साइबर अमेरिकी फर्म में साइबर घटना से कुछ कर्मचारियों के आव्रजन आंकड़े उजागर होने की आशंका: पर्सिस्टेंट नयी दिल्ली, सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी पर्सिस्टेंट सिस्टम्स ने सोमवार को कहा कि आव्रजन संबंधी कार्यों के लिए उसने जिस अमेरिकी विधि फर्म की सेवाएं ली थीं, वहां साइबर घटना होने की आशंका है।
अर्थ8 :बिसलेरी एफएसएसएआई बिसलेरी ने बोतलबंद पेयजल को सुरक्षित बताया, कहा - नामित प्रयोगशाला में ब्रोमेट तय सीमा के भीतर नयी दिल्ली, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश देने के एक दिन बाद कंपनी ने सोमवार को दावा किया कि उसका बोतलबंद पेयजल पीने के लिए सुरक्षित है और वह इस मुद्दे के समाधान के लिए खाद्य नियामक के साथ सहयोग करेगी।
खेल9 : खेल लीड भारत मिचेल, फिलिप्स और पिच ने भारत को किया निराश, पहला टेस्ट मैच ड्रॉ वेलिंगटन, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने बेसिन रिजर्व की बेजान पिच पर अपनी रक्षात्मक तकनीक का अच्छा नमूना पेश करते हुए 43 ओवर तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया जिससे न्यूजीलैंड सोमवार को यहां भारत के खिलाफ पहला टेस्ट क्रिकेट मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा।
खेल13 : खेल भारत गिल सिराज सिराज मेरा अच्छा दोस्त है, उन्हें टीम से बाहर रखना मुश्किल फैसला था: गिल वेलिंगटन, किसी करीबी दोस्त को टीम से बाहर रखना आसान नहीं होता विशेषकर तब जबकि उनका टेस्ट करियर एक साथ आगे बढ़ा हो।
अन्य न्यूज़













