Niti Aayog की बैठक पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- नीचे से कामयाबी हासिल कर रहा है उत्तर प्रदेश

Akhilesh Yadav
ANI
अंकित सिंह । May 27 2023 7:47PM

कई विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्री आज की बैठक में शामिल नहीं हुए। नीति आयोग के CEO बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि आज नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इज ऑफ डूइंग बिजनेस, स्वस्थ्य, MSME, महिला सशक्तिकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर और PM गतिशक्ति पर चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अद्यक्षता में आज नीति आयोग की आठवीं बैठक हुई। इसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री शमिल हुए। इसके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने भी हिस्सा लिया। अब इसी को लेकर अखिलेश यादव ने तंज कसा हा। अखिलेश ने कहा कि नीति आयोग में उत्तर प्रदेश नीचे से कामयाबी हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री नहीं गए उनके साथ नीति आयोग भेदभाव कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश बेरोजगार घूम रहा है और आप नई बिल्डिंग बना रहे हो। लोकतंत्र में अगर विपक्ष का सम्मान नहीं है तो लोकतंत्र किस बात के लिए है। 

इसे भी पढ़ें: 'मोदी का भारत अलग है', एस जयशंकर बोले- उन्होंने हमें अगले 25 वर्षों के बारे में सोचने के लिए कहा है

आपको बता दें कि कई विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्री आज की बैठक में शामिल नहीं हुए। नीति आयोग के CEO बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि आज नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इज ऑफ डूइंग बिजनेस, स्वस्थ्य, MSME, महिला सशक्तिकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर और PM गतिशक्ति पर चर्चा की गई। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नीति आयोग की शासी परिषद् की आठवीं बैठक को संबोधित किया। राजधानी नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सात बिंदुओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों को नीति आयोग के सामने रखा। 

इसे भी पढ़ें: NITI Aayog की बैठक में नहीं आए 8 मुख्यमंत्री, भाजपा ने पूछा- मोदी विरोध में आप कहां तक जाएंगे?

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के आह्वान पर देशवासी पंचप्रण के साथ एक विकसित भारत के निर्माण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश लगभग 25 करोड़ आबादी का राज्य न केवल भारत का सबसे बड़ा उपभोक्ता एवं श्रम बाजार है अपितु गंगा, यमुना व सरयू जैसी सतत् प्रवाहित नदियों के उपजाऊ मैदानों के साथ प्रचुर प्राकृतिक संसाधन से संतृप्त भी है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपराध एवं भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेन्स की नीति है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़