अमित शाह ने अरुणााचल प्रदेश, मिजोरम के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Amit Shah

अरुणाचल प्रदेश की हमारी बहनों और भाइयों को उनके राज्य के स्थापना दिवस की बधाई। राज्य के पास अपार प्राकृतिक सुदंरता और मेहनती नागरिक हैं। ईश्वर करें कि राज्य आने वाले वर्षों में उन्नति करता रहे।

नयी दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को रविवार को बधाई दी और उम्मीद जतायी कि पूर्वोत्तर के ये राज्य आने वाले वर्षों में विकास की नयी ऊंचाइयों को छूएंगे। मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश दोनों को आज ही के दिन 1987 में राज्य का दर्जा दिया गया था। शाह ने ट्वीट किया, अरुणाचल प्रदेश की हमारी बहनों और भाइयों को उनके राज्य के स्थापना दिवस की बधाई। राज्य के पास अपार प्राकृतिक सुदंरता और मेहनती नागरिक हैं। ईश्वर करें कि राज्य आने वाले वर्षों में उन्नति करता रहे।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, मिजोरम के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देता हूं। मिजोरम को उसकी जीवंत संस्कृति और शानदार लोगों के लिए पहचाना जाता है जो देश की वृद्धि को लेकर जुनूनी हैं। ईश्वर करें कि राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छूएं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़