अमित शाह ने शिंदे से शिवसेना के चार मंत्रियों को हटाने को कहा है, संजय राउत का दावा

Sanjay Raut
ANI

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से शिवसेना के चार प्रमुख मंत्रियों को हटाने को कहा है। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने राउत के बयान को खारिज किया।

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से शिवसेना के चार प्रमुख मंत्रियों को हटाने को कहा है। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने राउत के बयान को खारिज किया।

इसे भी पढ़ें: कन्हैयालाल हत्या आरोपियों को पकड़ने में मदद किये युवकों को नहीं मिली सुरक्षा: राजेंन्द्र राठौड़

राउत ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य में लंबे समय से अपेक्षित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक ‘विस्फोट’ होगा। उन्होंने कहा, ‘‘अमित शाह ने कैबिनेट में बदलाव के लिए मुख्यमंत्री को कुछ निर्देश दिए हैं।’’ राउत ने दावा किया कि शाह ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट विस्तार होने पर ‘‘शिंदे गुट के प्रमुख चार मंत्रियों को हटा दिया जाए...मुझे ऐसी जानकारी मिली है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़