आम आदर्मी पार्टी का ऐलान, 2022 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लडे़गी पार्टी

Aam Aadmi Party

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड की जनता की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेगी। उत्तराखंड में फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव होंगे, जहां 70 सीटें हैं।

नयी दिल्ली। आम आदर्मी पार्टी (आप) 2022 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी के राज्य प्रभारी दिनेश मोहनिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मोहनिया ने कहा कि अपने चुनाव अभियान के तहत आप विकास के मुद्दों को उठाएगी जैसा कि इस साल के शुरू में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले किया गया था। उन्होंने कहा, हम चुनाव लड़ेंगे (उत्तराखंड में)। राज्य को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, हम उनके समाधान के साथ जनता तक पहुंचेंगे। 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना के 497 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 12,961 हुई

मोहनिया ने कहा कि आप उत्तराखंड के लोगों को बताएगी कि पलायन, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को हल करने की उसकी क्या योजना है? एक तीसरे पक्ष के सर्वे का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के 62 फीसदी लोग चाहते हैं कि आप विधानसभा चुनाव लड़े। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड की जनता की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेगी। उत्तराखंड में फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव होंगे, जहां 70 सीटें हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़