'उद्योगपतियों का क़र्ज़ किया जा रहा माफ़', राहुल गांधी के आरोप पर अनुराग ठाकुर का पलटवार

anurag thakur
ANI
अंकित सिंह । Sep 27 2022 5:00PM

सोमवार को राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि बड़े उद्योगपतियों का अरबों का कर्ज मोदी सरकार माफ कर रही है। इसी को लेकर अनुराग ठाकुर की ओर से पलटवार किया गया है।

इन दिनों कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। राहुल गांधी का दावा है कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिए देश में फैले नफरत को खत्म करने में मदद मिलेगी। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि 2024 चुनाव को लेकर पार्टी अपनी जमीनी पकड़ को मजबूत करना चाहती है। वहीं, राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर भी हमलावर हैं। सोमवार को राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि बड़े उद्योगपतियों का अरबों का कर्ज मोदी सरकार माफ कर रही है। इसी को लेकर अनुराग ठाकुर की ओर से पलटवार किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: भारत जोड़ी यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने त्रिशूर में गैस सिलेंडर के कटआउट का विरोध किया

वार-पलटवार का दौर

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि आज बड़े उद्योगपतियों का अरबों का क़र्ज़ माफ़ किया जा रहा है। लेकिन, अगर एक किसान या छोटा व्यापारी, छोटा सा भी क़र्ज़ न लौटा पाए तो उसे 'Defaulter' बता कर जेल में डाल देते हैं। भारत जोड़ो यात्रा, हर अन्याय के खिलाफ़ है। राजा के ये ’दो हिंदुस्तान' भारत स्वीकार नहीं करेगा। वहीं, पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल जी की यात्रा पिट रही है, समर्थन नहीं मिल रहा है और राजस्थान में दो गुट लड़ रहे हैं और वो कांग्रेस को संभाल नहीं पा रहे हैं और उनका(राहुल गांधी) ऐसा ट्वीट करना उनकी मानसिकता को दिखाता है कि वो क्या सोच रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने कहा, अन्याय के खिलाफ भारत जोड़ी यात्रा, स्वीकार नहीं करेंगे 'दो हिंदुस्तान'

महंगाई को लेकर भी राहुल लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे है। राहुल ने ट्वीट कर लिखा था कि महंगाई! भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं जहां भी जा रहा हूं, लोग इस मुद्दे से बहुत ज़्यादा परेशान हैं। प्रधानमंत्री जनता की तकलीफ़ को जानबूझ कर अनदेखा कर रहे हैं। भारत की हर दुःख भरी पुकार को हुंकार बनाएंगे, भारत जोड़ते जाएंगे। राहुल ने आरोप लगया कि मोदी सरकार 'दो हिंदुस्तान' बना रही है। एक हिंदुस्तान अमीरों के लिए और दूसरा गरीबों के लिए। भारत की जनता 'दो हिंदुस्तान' वाली विचारधारा को स्वीकार नहीं करेगी। इसलिए आज भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़