नजीब जंग बीमार, केजरीवाल ने घर जाकर हाल जाना

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Oct 26, 2017 3:50PM
केजरीवाल ने अस्वस्थ चल रहे नजीब जंग के आवास पहुंचकर उनका हालचाल जाना। नजीब जब वह दिल्ली के उपराज्यपाल थे तब दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के बीच की तल्खी अक्सर सुर्खियों में रहती थी।
नोएडा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अस्वस्थ चल रहे नजीब जंग के आवास पहुंचकर उनका हालचाल जाना। नजीब जब वह दिल्ली के उपराज्यपाल थे तब दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के बीच की तल्खी अक्सर सुर्खियों में रहती थी।
केजरीवाल आज सुबह नोएडा के सेक्टर 47 स्थित जंग के आवास पर पहुंचे तथा करीब आधे घंटे तक उनके साथ समय बिताया। उनके साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी थे। दोनों ने बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक बातचीत की। इस दौरान जंग के परिवार के लोग ही उपस्थित थे।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़