Air India Flight Safety Crisis: टर्बुलेंस से पहले ही फेल हुआ Autopilot, जांच में पायलट का Psychoactive टेस्ट निकला पॉजिटिव

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 4 अगस्त को हुई उस गंभीर घटना की जांच शुरू कर दी है, जिसमें कम से कम 17 लोग घायल हो गए थे। समाचार एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जांच में मदद के लिए फ्रांस के 'ब्यूरो ऑफ़ इन्क्वायरी एंड एनालिसिस फ़ॉर सिविल एविएशन सेफ्टी' (BEA) और विमान बनाने वाली कंपनी एयरबस की टीमें मंगलवार को भारत पहुंच सकती हैं।
पिछले हफ़्ते एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ़्लाइट में ज़बरदस्त टर्बुलेंस के कारण विमान अचानक करीब 300 फ़ीट नीचे गिर गया था। हवा में हुई इस खतरनाक घटना से पहले विमान में कई तकनीकी खराबी आई थीं और इस घटना में क्रू मेंबर समेत कम से कम 17 लोग घायल हो गए थे। यह चौंकाने वाली बात फ़्लाइट के पायलट की जांच के बाद सामने आई है; बताया जा रहा है कि दिल्ली में उतरने के बाद पायलट का साइकोएक्टिव (नशीले) पदार्थों का टेस्ट पॉज़िटिव आया था। एयरलाइन ने इस रिपोर्ट की न तो पुष्टि की है और न ही इससे इनकार किया है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 4 अगस्त को हुई उस गंभीर घटना की जांच शुरू कर दी है, जिसमें कम से कम 17 लोग घायल हो गए थे। समाचार एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जांच में मदद के लिए फ्रांस के 'ब्यूरो ऑफ़ इन्क्वायरी एंड एनालिसिस फ़ॉर सिविल एविएशन सेफ्टी' (BEA) और विमान बनाने वाली कंपनी एयरबस की टीमें मंगलवार को भारत पहुंच सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: ईरान के डर से अपना एयरफोर्स-1 विमान छोड़-छाड़ झट से ली सीक्रेट फ्लाइट, Turkey से गुप्त तरीके से भागे ट्रंप?
4 अगस्त की घटना एयर इंडिया की फ़्लाइट AI2379 से जुड़ी थी, जो VT-EXO रजिस्ट्रेशन वाले एयरबस A320 विमान से संचालित हो रही थी। उड़ान के दौरान, विमान अचानक लगभग 300 फ़ीट नीचे आ गया, लेकिन फिर स्थिर होकर अपनी उड़ान जारी रखी। बाद में यह विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया। AAIB इस घटना की जांच 'इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइज़ेशन' (ICAO) के 'एनेक्स 13' के तहत कर रहा है, जो विमान दुर्घटनाओं और गंभीर घटनाओं की जांच के लिए नियम और प्रक्रियाएं तय करता है।
कई दिक्कतें आईं
सूत्रों के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान में कई तकनीकी दिक्कतें आईं, जिनमें ऑटोपायलट का डिस्कनेक्ट होना भी शामिल है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि को-पायलट के मैन्युअल रूप से कंट्रोल संभालने के बाद, विमान ने कथित तौर पर 'फ्लाइट-कंट्रोल स्टॉल वॉर्निंग' दी। सूत्रों ने बताया कि कुछ समय के लिए कई इंडिकेटर स्विच बंद हो गए और कई तकनीकी व मैकेनिकल खराबी आईं; साथ ही, विमान को हवा में टर्बुलेंस (उतार-चढ़ाव) का भी सामना करना पड़ा।
अन्य न्यूज़













