दलाली पर उतर आयी है सपा सरकार: बालियान

[email protected] । Nov 29 2016 5:20PM

केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार दलाली पर उतर आई है। प्रदेश में कहीं भी गेंहू और धान की सरकारी खरीद नहीं हो रही है।

संभल। केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार दलाली पर उतर आई है। प्रदेश में कहीं भी गेंहू और धान की सरकारी खरीद नहीं हो रही है जबकि हरियाणा और मध्य प्रदेश में एक एक दाने की खरीद हो रही है। बालियान ने यहां भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत एक जनसभा में कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने चीनी मिलों पर बकाया गन्ना किसानों के ब्याज के 2000 करोड़ रुपये माफ कर दिये। हमारी सरकार आयी तो किसानों का यह रुपया वापस दिलाया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है। यदि इस पैसे को बचाया जाता जो आज गांव गांव की टूटी फूटी सड़कों का निर्माण हो सकता था। बालियान ने नोटबंदी पर कहा कि कुछ दिक्कतें तो आ रही हैं लेकिन यह फैसला देश के अच्छे भविष्य के लिए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता से 50 दिन मांगे हैं। उसके बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़