- |
- |
बिहार: दीपावली के बाद सातवीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार!
- रेनू तिवारी
- नवंबर 11, 2020 14:19
- Like

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम 10 नवंबर को देर शान सामने आ गये और एक बार भी एनडीए ने बिहार में अपनी सरकार बनाने के लिए तैयार है। पूर्ण बहुमत के साथ जनता दल यूनाइटेड और भाजपा सहित गठबंधन के अन्य साथी बिहार में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम 10 नवंबर को देर शान सामने आ गये और एक बार भी एनडीए ने बिहार में अपनी सरकार बनाने के लिए तैयार है। पूर्ण बहुमत के साथ जनता दल यूनाइटेड और भाजपा सहित गठबंधन के अन्य साथी बिहार में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। आरजेडी ने इस बार काटे की टक्कर दी लेकिन इसके बाद भी एनडीए को बहुतम मिल गया। बहुमत तो मिला लेकिन इस बार बिहार में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली जनता दल यूनाइटेड को काफी नुकसान हुआ हैं। परिणामों के अनुसरा बीजेपी को 74 सीटे मिली तो वहीं जेडीयू को 43 सीटों पर ही सिमटना पड़ा। पिछली बार के मुकाबले ये काफी कम है।
इसे भी पढ़ें: NDA सरकार बनाने को तैयार, PM के नेतृत्व के कारण मिली जीत: संजय जायसवाल
सीटे कम होने के बाद अब नीतीश कुमार के सीएम बनने पर सस्पेंस बन गया था लेकिन इस सस्पेंस को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने खत्म कर दिया और ये घोषणा कर दी कि बिहार का चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे के साथ ही लड़ा गया था वहीं बिहार के अगले सीएम होंगे। अब ताजा जानकारी के अनुसार ये खबरें सामने आ रही हैं कि नीतीश दीपावली के बाद सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। टीवी चैनल से बात करते हुए जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा है कि सीएम पद की शपथ लेने के लिए दीपावली के बाद का समय चुना गया हैं। नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ दिवाली के बाद लेंगे।
इसे भी पढ़ें: बिहार और मध्य प्रदेश में कांग्रेस का फीका प्रदर्शन, महागठबंधन को उठाना पड़ा खामियाजा
जदयू नेता केसी त्यागी ने जेडीयू को कम सीट मिलने के पीछे चिराग पासवान की पार्टी को जिम्मेदार माना हैं। उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड को इस चुनाव में चिराग पासवान के कारण घाटा उठाना पड़ा है। वह एनडीए के शत्रु नंबर वन हैं, उनका NDA की पॉलिटिक्स, परसेप्शन और विकास से कोई वास्ता नहीं है।
बिहार में सत्ता विरोधी लहर और विपक्ष की कड़ी चुनौती को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत प्राप्त कर बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया। भले ही राजग ने बहुमत हासिल किया है, लेकिन इस चुनाव में विपक्षी ‘महागठबंधन’ का नेतृत्व कर रहाराष्ट्रीय जनता दल (राजद) 75 सीटें अपने नाम करके सबसे बड़ी एकल पार्टी के रूप में उभरा है। मतगणना के शुरुआती घंटों में बढ़त बनाती नजर आ रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 16 घंटे चली मतों की गिनती के बाद 74 सीटों के साथ दूसरा स्थान मिला।
विपक्षी महागठबंधन ने कुल 110 सीटें जीतीं। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद के सर्वाधिक सीटें हासिल करने के बावजूद महागठबंधन बहुमत हासिल नहीं कर पाया। राजग के बहुमत हासिल करने के साथ ही नीतीश् कुमार के लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की राह साफ हो गई है। हालांकि इस बार उनकी पार्टी जद(यू) को 2015 जैसी सफलता नहीं मिली है। जद(यू) को 2015 में मिली 71 सीटों की तुलना में इस बार 43 सीटें ही मिली हैं। उस समय कुमार ने लालू प्रसाद की राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव जीता था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा समेत राजग पहले ही कुमार को मुख्यमंत्री पद का अपना उम्मीदवार घोषित कर चुका हैं। इसलिए भले ही कुमार की पार्टी का प्रदर्शन गिरा है, कुमार चौथी बार सरकार का नेतृत्व करेंगे। जद(यू) को चिराग पासवान की लोकतांत्रिक जनता पार्टी (लोजपा) के कारण काफी नुकसान झेलना पड़ा है।
मध्य प्रदेश में कोरोना के चलते भोपाल-इंदौर में 8 मार्च से लग सकता है रात्रि कर्फ्यू
- दिनेश शुक्ल
- मार्च 6, 2021 00:01
- Like

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर में लंदन वैरिएंट से प्रभावित 6 मरीज मिले हैं। लंदन वैरिएंट का संक्रमण अधिक घातक है। इसकी संक्रामक क्षमता तुलनात्मक रूप से अधिक है। इंदौर में पिछले सप्ताह प्रतिदिन औसतन 151 प्रकरण बढ़े हैं।
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना के 457 मरीज मिले, इंदौर में सबसे अधिक 176 कोरोना संक्रमित मिले
इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किसान सम्मेलन के नाम पर नौटंकी कर रहे दिग्विजय सिंह
इसे भी पढ़ें: शहीद लक्ष्मीकांत द्विवेदी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Related Topics
रात्रि कर्फ्यू कोरोना संक्रमण इंदौर भोपाल मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निर्देश लंदन वैरियंट कोरोना एमपी न्यूज हिन्दी एमपी न्यूज Night Curfew Corona Transition Indore Bhopal Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chauhan Directions London Variant Corona MP News Hindi MP Newsशहीद लक्ष्मीकांत द्विवेदी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
- दिनेश शुक्ल
- मार्च 5, 2021 23:48
- Like

छोटी उम्र में उन्होंने भारत माता की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिये हैं। उनके परिवार की पूरी देखरेख की जायेगी। शहीद द्विवेदी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हमें स्वर्गीय द्विवेदी के जाने का दुःख है, तो उनकी शहादत पर गर्व भी है।
इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किसान सम्मेलन के नाम पर नौटंकी कर रहे दिग्विजय सिंह
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना के 457 मरीज मिले, इंदौर में सबसे अधिक 176 कोरोना संक्रमित मिले
दंतेवाड़ा में कल IED ब्लास्ट में शहीद हुए रीवा के जवान श्री लक्ष्मीकान्त द्विवेदी जी के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 5, 2021
वे चले गये, लेकिन हमारी स्मृतियों में हमेशा अमर रहेंगे। हम उनको वापस नहीं ला सकते हैं, लेकिन उनका परिवार अकेला नहीं है। पूरा मध्यप्रदेश परिवार के साथ खड़ा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किसान सम्मेलन के नाम पर नौटंकी कर रहे दिग्विजय सिंह
- दिनेश शुक्ल
- मार्च 5, 2021 23:32
- Like

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता बूथ पर मजबूती के साथ काम करता है, जिसके कारण हम हर चुनाव जीतते हैं। यही कारण है कि आज एक सामान्य कार्यकर्ता पंच-सरपंच से लेकर प्रधानमंत्री पद पर है।
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना के 457 मरीज मिले, इंदौर में सबसे अधिक 176 कोरोना संक्रमित मिले
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अब आदिम जाति कल्याण विभाग का नाम जनजातीय विभाग हुआ
इसे भी पढ़ें: रायसेन में खनिज विभाग ने रेत का अवैध परिवहन करते 5 ट्रेक्टर ट्राली पकड़े
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चौहान ने जन्मदिन के एक दिन पहले की अपील, कैबिनेट मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं
इसे भी पढ़ें: देश में इंदौर नगर निगम का काम नम्बर वन, भोपाल तीसरे स्थान पर

