CAA को लेकर BJP और AAP लोगों को बना रही है बेवकूफ: सुभाष चोपड़ा

bjp-and-aap-are-making-people-stupid-about-caa-says-subhash-chopra
[email protected] । Jan 24 2020 8:01PM

चोपड़ा ने कहा कि वे (आप) अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में फायदा उठाने के मकसद से शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के लिए मगरमच्छ के आँसू बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके राज्यों में सीएए को लागू नहीं किया जाएगा।

नयी दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा और आप नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के मुद्दे पर लोगों को बेवकूफ बना रही हैं। चोपड़ा की यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है जब एक दिन पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह शाहीन बाग की महिलाओं के साथ खड़े हैं। 

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख ने कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ बड़ी संख्या में महिलाएं एक महीने से शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने कभी भी उनके आंदोलन का समर्थन करने या उनके लिए बोलने की जहमत नहीं उठाई। 

इसे भी पढ़ें: नागरिकता कानून पर विपक्ष से सँवाद करे सरकार तो सुलझ सकते हैं उलझे तार

चोपड़ा ने कहा कि वे (आप) अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में फायदा उठाने के मकसद से शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के लिए मगरमच्छ के आँसू बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके राज्यों में सीएए को लागू नहीं किया जाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़