भाजपा ने कर्नाटक के राज्यपाल से की अपील, बोले- लोकतांत्रिक सिद्धांतों की करें रक्षा

bjp-appeals-to-karnataka-governor-to-save-democracy-in-state
[email protected] । Jul 23 2019 9:41AM

कर्नाटक में भाजपा महासचिव मुरलीधर राव ने कहा कि जो लोग लोकतंत्र के बारे में बात करते हैं, जो लोग राजनीति में नैतिकता की बात करते हैं, जो समुचित प्रक्रिया के अनुपालन की मांग करते हैं...

हैदराबाद। कर्नाटक में भाजपा महासचिव मुरलीधर राव ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने सोमवार को राज्यपाल से राज्य में लोकतांत्रिक सिद्धांतों की रक्षा करने का अनुरोध किया। राव ने यहां पत्रकारों से कहा कि जो लोग लोकतंत्र के बारे में बात करते हैं, जो लोग राजनीति में नैतिकता की बात करते हैं, जो समुचित प्रक्रिया के अनुपालन की मांग करते हैं... हमने उन सभी कोचेतावनी देते हैं कि कर्नाटक में लोकतांत्रिक व्यवस्था की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसे स्वीकार नहीं करेगी। हम (कर्नाटक के) राज्यपाल से इसे (लोकतंत्र को) बचाने का अनुरोध करते हैं।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक का सियासी नाटक जारी, सोमवार को भी नहीं हो सका फ्लोर टेस्ट

उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष कानून का उल्लंघन कर रहे हैं और कभी खत्म नहीं होने वाले तरीके से विश्वास मत पर चर्चा का आयोजन कर संविधान की मूल भावना को नष्ट कर रहे हैं। राव ने आरोप लगाया कि राज्यपाल द्वारा विश्वास मत पर चर्चा खत्म करने की अपील के बावजूद यह जारी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मंत्री कांग्रेस के डी के शिवकुमार मुंबई में बागी विधायकों से मिलने जा रहे हैं और इसमें उन्हें प्रभावित किये जाने, खरीद फरोख्त की आशंका है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़