भाजपा का आरोप, विश्वविद्यालयों में अशांति का माहौल बना रहे हैं वाम दल, कांग्रेस और आप

bjp-charges-left-parties-congress-and-aap-are-creating-an-atmosphere-of-unrest-in-universities
[email protected] । Jan 6 2020 3:07PM

जावड़ेकर ने ट्वीट किया कि मैं कल रात जेएनयू में हुई हिंसा की निंदा करता हूं। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और वाम दलों के कुछ तत्व जानबूझकर देश में, खासकर विश्वविद्यालयों में हिंसा और अशांति का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों पर हमले की सोमवार को निंदा की तथा कांग्रेस, आप एवं वाम दलों पर देश में अशांति का माहौल बनाने का आरोप लगाया। 

जावड़ेकर ने ट्वीट किया, ‘‘मैं कल रात जेएनयू में हुई हिंसा की निंदा करता हूं। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और वाम दलों के कुछ तत्व जानबूझकर देश में, खासकर विश्वविद्यालयों में हिंसा और अशांति का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।’’ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार रात कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया तथा संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़