Karnataka में फिर आमने-सामने BJP-Congress, DK Shivakumar पर बयान को लेकर विधानसभा में भारी बवाल

DK Shivakumar
ANI

कर्नाटक विधानसभा में उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार पर भाजपा विधायक मुनिरत्न द्वारा की गई व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर भारी हंगामा हुआ, जिसके बाद सत्ताधारी कांग्रेस ने इसे अनुचित व्यवहार बताते हुए अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की।

कर्नाटक विधानसभा में सत्ताधारी कांग्रेस के विधायकों ने जमकर हंगामा किया और भाजपा विधायक पर उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी करने और अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए विधानसभा अध्यक्ष से उन पर कार्रवाई करने की मांग की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मुनिरत्न के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। यह घटना उस समय घटी जब शिवकुमार बेंगलुरु से संबंधित मुद्दों पर हो रही चर्चा का जवाब दे रहे थे।

शिवकुमार बेंगलुरु विकास मंत्री भी हैं। मुनिरत्न द्वारा शिवकुमार के खिलाफ कुछ टिप्पणियां किए जाने और शहर से संबंधित उनके द्वारा उठाए गए कुछ मुद्दों के जवाब मांगे जाने पर कांग्रेस विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे ‘‘अनुचित व्यवहार’’ करार दिया। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में हंगामा किया और शिवकुमार के खिलाफ टिप्पणी करने वाले भाजपा विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़