भाकपा से BJP में शामिल हुए तराई को जगतसिंहपुर का मिला टिकट

bjp-fields-tarai-from-jagatsinghpur-ls-seat
[email protected] । Apr 7 2019 10:33AM

भाकपा के पूर्व सांसद विभु प्रसाद तराई ने 2009 में भाकपा के टिकट पर जगतसिंहपुर लोकसभा सीट जीती थी।

भुवनेश्वर। भाजपा ने शनिवार को भाकपा के पूर्व सांसद विभु प्रसाद तराई को ओडिशा में जगतसिंहपुर लोकसभा सीट के लिए अपना उम्मीदवार बनाया। तराई, तिर्तोल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस को छोड़ दिया और गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उन्हें जगतसिंहपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है। 

इसे भी पढ़ें: सीताराम येचुरी ने PM मोदी को दुर्योधन और शाह को दुशासन करार दिया

तराई ने 2009 में भाकपा के टिकट पर जगतसिंहपुर लोकसभा सीट जीती थी। उन्होंने जगतसिंहपुर लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार के रूप में उन्हें मैदान में उतारने के लिए भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़