European Union ने भारत से आने वाले स्टील पर लगाया 9.5 प्रतिशत Anti-Dumping शुल्क

European Union ने भारत से आने वाले स्टील पर लगाया 9.5 प्रतिशत Anti-Dumping शुल्क
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

यूरोपीय आयोग ने सोमवार को भारत सहित पांच देशों से मंगाए जाने वाले कोल्ड-रोल्ड फ्लैट स्टील उत्पादों पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लागू कर दी। एक आधिकारिक जांच में पाया गया कि ये उत्पाद घरेलू बाजार के मुकाबले काफी कम कीमतों पर यूरोपीय बाजारों में बेचे जा रहे थे। इस फैसले के तहत जापान, वियतनाम, तुर्किये और ताइवान से होने वाले आयात पर भी अलग-अलग दर से शुल्क तय किया गया है।

यूरोपीय आयोग ने सोमवार को भारत, जापान, ताइवान, तुर्किये और वियतनाम से आयात किये जाने वाले कुछ स्टील उत्पादों पर एंटी-डंपिंग शुल्क लगा दिया। एक जांच के बाद यह शुल्क लगाया गया है, जिसमें पाया गया कि इन देशों से आने वाले कुछ ‘कोल्ड-रोल्ड फ्लैट’ स्टील उत्पाद घरेलू बाजार से भी कम कीमतों पर यूरोपीय संघ के बाजार में भेजे रहे थे। ईयू द्वारा भारत पर 9.5 प्रतिशत, जापान पर 27.9 प्रतिशत, ताइवान पर 20.7 से 27 प्रतिशत, तुर्किये पर 3 से 7.8 प्रतिशत और वियतनाम पर 16 प्रतिशत का एंटी-डंपिंग शुल्क लगाया गया है।

आयोग ने एक बयान में कहा, ‘‘आज यूरोपीय आयोग ने भारत, जापान, ताइवान, तुर्किये और वियतनाम से यूरोपीय संघ में आयात किए जाने वाले कुछ कोल्ड-रोल्ड फ्लैट स्टील उत्पादों पर एंटी-डंपिंग शुल्क लगा दिया।’’ ‘कोल्ड-रोल्ड फ्लैट’ स्टील का इस्तेमाल आमतौर पर विनिर्माण के अधिकांश क्षेत्रों में किया जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़