Shahdara में दिवाली पर फेंका गया पटाखा लगने से 12 वर्षीय बच्ची ने गंवाई आंख की रोशनी

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा स्थित मुकेश नगर में 8 नवंबर की रात किराना दुकान जा रही 12 वर्षीय जाह्नवी पर एक व्यक्ति ने कथित रूप से पटाखा फेंक दिया। गंभीर चोट लगने के बाद एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की दाहिनी आंख की रोशनी चली गई है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर विवेक विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में दिवाली के दौरान कथित तौर पर फेंके गए एक पटाखे की चपेट में आने से 12 वर्षीय एक बच्ची की दाहिनी आंख की रोशनी चली गई। हादसे के बाद उसका परिवार उसके इलाज और भविष्य को लेकर चिंता सता रही है। परिवार के अनुसार, यह घटना आठ नवंबर को रात करीब 10:30 बजे मुकेश नगर की गली नंबर तीन में हुई, जब सातवीं कक्षा की छात्रा जाह्नवी घरेलू सामान खरीदने के लिए किराने की दुकान पर जा रही थी।

उसके पिता नरेंद्र ने आरोप लगाया कि अमित नाम का एक व्यक्ति गली के बाहर बड़े पटाखे फोड़ रहा था। मना करने के बावजूद उसने कथित तौर पर जाह्नवी की ओर एक पटाखा फेंक दिया और फिर उससे उसकी दाहिनी आंख में गंभीर चोटें आईं। परिवार का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जाह्नवी को तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया गया। उसके पिता ने बताया कि एम्स के चिकित्सकों ने परिवार को बताया कि उसकी दाहिनी आंख को गंभीर नुकसान पहुंचा है और उसने उस आंख की रोशनी गंवा दी है। जाह्नवी के पिता की शिकायत के आधार पर विवेक विहार पुलिस ने 14 नवंबर को मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि वह पटाखे से लगी चोट और निर्धारित आदेशों के उल्लंघन से संबंधित संबद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत मामले की जांच कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़