भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश भर में मनायेगा वाल्मीकि जयंती

 Valmiki Jayanti
दिनेश शुक्ल । Oct 30 2020 10:47PM
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर ग्वालियर में अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो सहित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यगण विभिन्न जिले एवं विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

भोपाल। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज केरो ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को मोर्चा प्रदेश के सभी 56 संगठनात्मक जिलों सहित विधानसभा क्षेत्र में वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस अवसर पर समाज के विद्यार्थी एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों सहित समाजसेवियो का सम्मान किया जावेगा एवं मोर्चा द्वारा तय वक्ताओं द्वारा महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर ग्वालियर में अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो सहित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यगण विभिन्न जिले एवं विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

इसे भी पढ़ें: हां...चुनाव है, में बोले शिवराज सिंह चौहान कमलनाथ ने जादूगर बनकर किसानों से गद्दारी, छल-कपट किया है

महर्षि वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने उज्जैन शहर में स्थित वाल्मीकि धाम पहुंचकर समाधि वाले बाबा के दर्शन किए एवं बाल योगी संत उमेश नाथ जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर मोर्चा द्वारा प्रदेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश टटवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रम सिंह गोंदिया, मोर्चा अध्यक्ष मनोज मालवीय सहित अनेक मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़