Delhi: केजरीवाल सरकार पर भाजपा का निशाना, सिसोदिया ने दिल्ली को नशे की नगरी बना दिया

Sudhanshu Trivedi
Twitter @ BJP
अंकित सिंह । Feb 28 2023 2:52PM

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सिसोदिया ने दिल्ली को नशे की नगरी बना दिया है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एक ऐसी पार्टी जो दावा करती थी कि वह भारतीय राजनीति में एक नई राजनीति लेकर आएगी, उसने राजनीतिक भ्रष्टाचार करने के लिए दिल्ली के युवाओं को नशे में डुबोने से भी गुरेज नहीं किया।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार की बनी हुई है। आम आदमी पार्टी भाजपा पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। इन सब के बीच आज भाजपा की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा गया है। केजरीवाल सरकार पर भाजपा ने निशाना साधते हुए साफ तौर पर कहा कि दिल्ली के युवाओं को नशे में डुबो दिया गया है। भाजपा का दावा है कि जगह-जगह शराब की दुकानें खोली गई। दिल्ली सरकार की शराब नीति एक साजिश थी। दिल्ली सरकार ने युवा पीढ़ी के साथ खिलवाड़ किया है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हम केजरीवाल सरकार की शराब नीति का पोल खोलेंगे और इसे घर-घर बताएंगे। 

इसे भी पढ़ें: Sisodia की गिरफ्तारी पर गौतम गंभीर का तंज, बोले- यह भारत में पहली बार होगा जब कोई शिक्षा मंत्री तिहाड़ जेल जाएगा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सिसोदिया ने दिल्ली को नशे की नगरी बना दिया है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एक ऐसी पार्टी जो दावा करती थी कि वह भारतीय राजनीति में एक नई राजनीति लेकर आएगी, उसने राजनीतिक भ्रष्टाचार करने के लिए दिल्ली के युवाओं को नशे में डुबोने से भी गुरेज नहीं किया। उन्होंने कहा कि आपने ऐसा कोई उदाहरण नहीं देखा होगा जहां कोई सरकार एक बोतल शराब के साथ दूसरी बोतल मुफ्त दे रही हो। इसके अलावा ऐसा भी उदाहरण नहीं देखा होगा जहां शिक्षा मंत्री ही शराब मंत्री हो। ये इनकी नई राजनीति थी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि दिल्ली की जनता सब समझती है। 

इसे भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक और प्रतिशोधपूर्ण : Dipankar

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आप भी मंशा बिल्कुल गलत थी। इस्तीफा मांगने वाले आज बदल गए है। मंत्री जेल में हैं फिर भी इस्तीफा नहीं। घोटाले के आरोपी गांधी समाधी पर जाते हैं। आपको बता दें कि आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर गिरफ्तार सिसोदिया को यहां एक विशेष अदालत ने सोमवार को पांच दिन के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया था। अदालत ने कहा था कि उचित व निष्पक्ष जांच के लिए आवश्यक है कि उनसे पूछे गए सवालों के उचित तथा वैध जवाब मिलें और इस अदालत की राय में यह आरोपी की हिरासत में पूछताछ से ही संभव है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़