CAA पर अपने फैसले से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी भाजपा: अमित शाह

bjp-will-not-back-an-inch-from-its-decision-on-caa-says-amit-shah
[email protected] । Jan 3 2020 4:26PM

अमित शाह कमला नेहरू नगर में सीएए के समर्थन में पार्टी की जनजागरण सभा को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि चाहे सारे विपक्षी संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ एकजुट हो जाएं, लेकिन भाजपा अपने इस फैसले पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी।

जोधपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को स्पष्ट कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर अपने फैसले से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी। शाह यहां कमला नेहरू नगर में सीएए के समर्थन में पार्टी की जनजागरण सभा को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा, ‘‘चाहे सारे विपक्षी संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ एकजुट हो जाएं, लेकिन भाजपा अपने इस फैसले पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी।’’

शाह ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर सीएए को लेकर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस को वोटबैंक की राजनीति की आदत पड़ गई है, उसने इस कानून पर दुष्प्रचार किया है।’’उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘वोटबैंक के लालच की भी हद होती है। वोटबैंक के लिए कांग्रेस ने वीर सावरकर जैसे महापुरुष का अपमान किया है।’’

All the updates here:

अन्य न्यूज़