मजदूरों से भरी नाव पलटने से 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल, 18 लोग थे सवार

मजूदरों से भरी नाव पलटी जिसमें चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है।घटना की जानकारी देते हुए विंध्याचल के निरीक्षक शेषधर पांडे ने बताया कि ये सभी मजदूर थे और गंगा पार करके मटर की फली तोड़ने के लिए भदोही जनपद जा रहे थे।
मिर्जापुर (उप्र)। विंध्याचल के राम गया घाट से नाव में बैठकर गंगा पार कर रहे मजदूरों की नौका पलट गई। नदी में गिर गए सभी लोगों को समय पर निकाल लिया गया, हालांकि चार मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं। विंध्याचल के निरीक्षक शेषधर पांडे ने बताया कि नाव पर 18 लोग सवार थे, जिसमें से 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 32 जिलों में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि, 3,777 पक्षी मिले संक्रमित
जबकि चार मजदूरों को गंभीर हालत में विंध्याचल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ये सभी मजदूर थे और गंगा पार करके मटर की फली तोड़ने के लिए भदोही जनपद जा रहे थे।
अन्य न्यूज़












