पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर से अपहृत व्यापारी का शव उप्र में मिला

dead body
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सागर का अपहरण 26 मार्च को हुआ था। स्थानीय व्यापारी संघ ने सुभाष नगर चौक से तिलक नगर थाने तक कैंडल मार्च निकालने की घोषणा की है।

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके से कथित रूप से अगवा किए गए 35 वर्षीय एक व्यापारी का शव उत्तर प्रदेश से बरामद हुआ है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सागर (35) पट्टे पर होटल चलाता था।

इस मामले में रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसने कहा कि सागर का शव उत्तर प्रदेश में मिला है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने कहा कि परिवार ने शव की पहचान कर ली है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं और सुराग जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ पुलिस सूत्रों ने बताया कि सागर का अपहरण 26 मार्च को हुआ था। स्थानीय व्यापारी संघ ने सुभाष नगर चौक से तिलक नगर थाने तक कैंडल मार्च निकालने की घोषणा की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़