दोनों दल गठबंधन को लेकर सकारात्मक, फडणवीस की यात्रा समाप्त होने के बाद वार्ता में आएगी तेजी: राउत

both-parties-are-positive-about-the-alliance-talks-will-be-fast-after-fadnavis-visit-ends-raut
[email protected] । Sep 19 2019 5:03PM

राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘रावते ने अपने मन की बात नहीं कही है। यह गठबंधन का रुख है। उन्होंने 50 - 50 फार्मूले की बात कही, जिसे भाजपा प्रमुख अमित शाह की मौजूदगी में अंतिम रूप दिया गया था।’’ मुख्यमंत्री द्वारा नानर परियोजना पर फिर से काम करने के बयान के बारे में पूछने पर राउत ने कहा कि फडणवीस ने ठाकरे नीत पार्टी के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा, ‘‘फडणवीस की यात्रा नानर परियोजना के लिए नहीं थी। मेरा मानना है कि गठबंधन को अंतिम रूप देने में नानर और आरे (परियोजनाएं) आड़े नहीं आएंगी।’’

मुम्बई। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले गठबंधन करने के लिए दृढ़ हैं और सीट बंटवारे पर समझौते की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नानर रिफाइनरी परियोजना भाजपा के साथ गठबंधन के आड़े नहीं आएगी जिसका शिवसेना विरोध कर रही है। राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ठाकरे और फडणवीस के बीच सीट बंटवारे की वार्ता प्रगति पर है। दोनों गठबंधन के लिए कृतसंकल्प हैं।’’

इसे भी पढ़ें: संजय राउत ने की नेहरू की तारीफ, बोले- संसदीय लोकतंत्र में शिष्टाचार को बनाए रखा

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने भी कहा कि फडणवीस की ‘महाजनादेश यात्रा’ समाप्त होने के बाद गठबंधन पर वार्ता में तेजी आएगी और इसे ‘‘दो से तीन दिनों में अंतिम रूप दिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि वार्ता में थोड़ा विलंब हो रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री चुनाव से पहले जनसंपर्क यात्रा में व्यस्त हैं। महाजन ने कहा, ‘‘फडणवीस की यात्रा समाप्त होने के बाद गठबंधन वार्ता में तेजी आएगी और इसे दो से तीन दिनों में अंतिम रूप दे दिया जाएगा। दोनों दल गठबंधन को लेकर सकारात्मक हैं और यह होगा।’’ राउत ने संवाददाताओं से बात करते हुए दिवाकर रावते की टिप्पणी को तवज्जो नहीं दी कि राज्य में 288 सीटों में से अगर शिवसेना को 144 सीटें नहीं मिलती हैं तो गठबंधन की संभावना नहीं है।

इसे भी पढ़ें: 1947 में नहीं आज हुआ है जम्मू कश्मीर का भारत में विलय: संजय राउत

राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘रावते ने अपने मन की बात नहीं कही है। यह गठबंधन का रुख है। उन्होंने 50 - 50 फार्मूले की बात कही, जिसे भाजपा प्रमुख अमित शाह की मौजूदगी में अंतिम रूप दिया गया था।’’ मुख्यमंत्री द्वारा नानर परियोजना पर फिर से काम करने के बयान के बारे में पूछने पर राउत ने कहा कि फडणवीस ने ठाकरे नीत पार्टी के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा, ‘‘फडणवीस की यात्रा नानर परियोजना के लिए नहीं थी। मेरा मानना है कि गठबंधन को अंतिम रूप देने में नानर और आरे (परियोजनाएं) आड़े नहीं आएंगी।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़