'बुली बाई' ऐप मामला: उत्तराखंड में एक महिला को हिरासत में लिया गया तो बेंगलुरू में गिरफ्तार हुआ एक छात्र

Bulli Bai
प्रतिरूप फोटो

मुंबई साइबर पुलिस महिला मुंबई लाने का इंतजाम कर रही है। इससे पहले महिला को एक अदालत में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया जाएगा। हालांकि, इस मामले में बेंगलुरू से एक छात्र विशाल को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसे 10 जनवरी तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया है।

देहरादून। मुंबई साइबर पुलिस ने 'बुली बाई' ऐप मामले की मुख्य आरोपी एक महिला को उत्तराखंड से हिरासत में लिया है। जिसने 'नीलामी' के लिए एक ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की थीं। पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई साइबर पुलिस के एक दल ने उत्तराखंड से एक महिला को हिरासत में लिया है, जो मुख्य आरोपी है। फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: कानूनी मंजूरी के बिना फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने पर HC ने तेलंगाना पुलिस को भेजा नोटिस 

आपको बता दें कि मुंबई साइबर पुलिस महिला मुंबई लाने का इंतजाम कर रही है। इससे पहले महिला को एक अदालत में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया जाएगा। हालांकि, इस मामले में बेंगलुरू से एक छात्र विशाल को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसे 10 जनवरी तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया है। विशाल के वकील ने बताया कि मेरे मुवक्किल को 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में उन्हें झूठा फंसाया गया है। इसके अलावा मुंबई साइबर पुलिस ने ऐप डेवलपर और उसका प्रचार-प्रसार करने वाले ट्विटर हैंडल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

दरअसल, 'बुली बाई' नामक ऐप पर 'नीलामी' के लिए बिना इजाजत सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं के छेड़छाड़ की गई तस्वीरें और उससे जुड़ी जानकारी अपलोड करने का मामला है। इस मामले को शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाया था और एक धर्म विशेष की महिलाओं को निशाना बनाने के मामले में कार्रवाई की मांग की थी। 

इसे भी पढ़ें: नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार 

आपको बता दें कि 'बुली बाई' ऐप से पहले 'सुल्ली डील्स' नामक ऐप सामने आया था। जो एक धर्म विशेष की महिलाओं को निशाने पर ले रहा था। इसका मुद्दा भी प्रियंका चतुर्वेदी ने ही उठाया था। हालांकि 'बुली बाई' ऐप के संबंध में मुंबई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़