भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पर केंद्र ने केरल सरकार से रिपोर्ट मांगी

[email protected] । Oct 13 2016 5:28PM

गृह मंत्रालय ने एक पत्र लिखकर राज्य सरकार से घटना की विस्तृत जानकारी और अपराध को अंजाम देने वाले व्यक्तियों को पकड़ने एवं सजा के लिए उठाये गए कदमों के बारे में जानकारी मांगी।

केंद्र ने केरल के कन्नूर जिले में भाजपा के 25 वर्षीय कार्यकर्ता की नृशंस हत्या पर आज राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी। गृह मंत्रालय ने एक पत्र लिखकर राज्य सरकार से घटना की विस्तृत जानकारी और अपराध को अंजाम देने वाले व्यक्तियों को पकड़ने एवं सजा के लिए उठाये गए कदमों के बारे में जानकारी मांगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने इसके साथ ही केरल सरकार से कहा है कि वह राज्य में राजनीतिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए उठाये गए कदमों के बारे में जानकारी दे। भाजपा कार्यकर्ता रेमिथ की बुधवार को मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन के गृह नगर कन्नूर में हत्या कर दी गई थी। भाजपा कार्यकर्ता की हत्या माकपा कार्यकर्ता मोहनन की हत्या के 48 घंटे के भीतर हुई। भाजपा ने अपने पाटी कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में आज केरल में बंद आहूत किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़