AAP नेता आतिशी ने किया दावा- दिल्ली में 4 मंदिरों को केंद्र करेगा ध्वस्त

aatishi
Google common license

आप ने दावा करते हुए बताया कि केंद्र दिल्ली में चार मंदिरों को ध्वस्त करेगा।यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप नेता आतिशी ने कहा कि केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने इन चार मंदिरों को ध्वस्त किये जाने का नोटिस भेजा है।

नयी दिल्ली।आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राष्ट्रीय राजधानी में बुलडोजर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में चार मंदिरों को ध्वस्त करने का कदम उठाया है। यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप नेता आतिशी ने कहा कि केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने इन चार मंदिरों को ध्वस्त किये जाने का नोटिस भेजा है। आतिशी ने चेतावनी देते हुए कहा, दिल्ली के लोग ऐसी गुंडागर्दी को सहन नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़ें: गौरवशाली पल, भारतीय छात्रों ने जीता NASA ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज

कालकाजी से विधायक आतिशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने इस तरह की कार्रवाई के लिए उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना इन चार मंदिरों को ध्वस्त करने के लिए नोटिस जारी किया है। उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा पिछले कई दिनों से दिल्ली में बुलडोजर की राजनीति कर रही है। इसके नेता और पार्षद पैसे नहीं देने पर लोगों को उनके मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चलाने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा, भाजपा की गुंडागर्दी, रंगदारी और बुलडोजर की राजनीति अब दिल्ली के मंदिरों के दरवाजे तक पहुंच गई है। आप नेता ने केंद्रीय मंत्रालय के नोटिस की प्रतियां भी दिखाईं, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया किया कि इन्हें अधिकारियों ने चार में से तीन मंदिरों के प्रवेश द्वार पर चिपकाया था।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं होगा : अमित शाह ने मुख्यमंत्री बोम्मई से कहा

इनमें सरोजिनी नगर क्षेत्र में प्राचीन शिव मंदिर, एच ब्लॉक में साई मंदिर और जे ब्लॉक में शनि मंदिर शामिल है। आम आदमी पार्टी ने हाल में कहा था कि केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने दिल्ली के श्रीनिवासपुरी में मंदिर परिसर में अवैध संरचनाओं को ध्वस्त करने के अपने कदम के तहत मंदिर में रहने वालों को बेदखली का नोटिस जारी किया था। इस कदम की निंदा करते हुए, आतिशी के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने 23 अप्रैल को श्रीनिवासपुरी में नीलकंठ महादेव मंदिर के पास विरोध प्रदर्शन किया था और केंद्र को इसे नहीं गिराने देने का संकल्प लिया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़