बिहार में छठ के दौरान डूबने से 14 लोगों की मौत

Chhath Puja turns tragic in Bihar as 14 people drown on concluding day of festival
बिहार में छठ पर्व के अंतिम दिन उदित होते सूर्य को अर्घ्य देते समय 14 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।इनमें से भागलपुर जिले में चार लोगों, समस्तीपुर में तीन लोगों और अररिया में दो लोगों और अरवल, सीतामढ़ी, मधेपुरा, औराई एवं वैशाली जिलों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई।

पटना। बिहार में छठ पर्व के अंतिम दिन उदित होते सूर्य को अर्घ्य देते समय 14 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।इनमें से भागलपुर जिले में चार लोगों, समस्तीपुर में तीन लोगों और अररिया में दो लोगों और अरवल, सीतामढ़ी, मधेपुरा, औराई एवं वैशाली जिलों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। कलहगांव के क्षेत्राधिकारी राधा मोहन सिंह ने बताया कि भागलपुर जिले के कहलगांव पुलिस थाना इलाके में तीन लोग डूब गए।उन्होंने बताया कि जिले के एक गांव में बने तालाब के गहरे पानी में 25 वर्षीय एक महिला अर्घ्य देते समय डूब गई।

छठ पूजा में भाग लेते समय 12 वर्षीय एक लड़की गंगा नदी में डूब गई। एक अन्य व्यक्ति की मौत जन मोहम्मदपुर गांव में हुई। वहां गंगा में 12 वर्षीय एक लड़का डूब गया। उन्होंने कहा कि 20 वर्षीय एक व्यक्ति घोघा पुलिस थाना इलाके में गंगा नदी में डूब गया। रोसेड़ा सब डिवीजन में पुलिस उपाधीक्षक अजीत कुमार ने कहा कि समस्तीपुर जिले में भाई-बहन गांव के एक तालाब में डूब गए। लड़के की उम्र 13 और लड़की की आयु 10 वर्ष है।

पुलिस ने बताया कि दलसिंहसराय पुलिस थाना इलाके के एक गांव के एक तालाब में 18 वर्षीय एक महिला डूब गई। अररिया के एसडीपीओ के डी सिंह ने बताया कि अररिया जिले में 18 वर्षीय एक लड़के की कस्बे की एक नहर में डूबने से मौत हो गई। इसके अलावा सिमारिया गांव के एक तालाब में 25 वर्षीय एक व्यक्ति डूब गया।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़