प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई ने वन महोत्सव-2025 में हिस्सा लिया

BR Gavai
ANI

न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा, न्यायमूर्ति मनमोहन, न्यायमूर्ति संजय करोल और उनके परिवार के सदस्य शामिल थे। इस अवसर पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अन्य विधि अधिकारी भी मौजूद थे।

प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई और उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों ने शनिवार को एक पेड़ लगाकर वन महोत्सव 2025 में भाग लिया। यह अभियान एक महीना चलेगा।

प्रधान न्यायाधीश ने सुबह ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दिल्ली रिज स्थित ‘प्रेसिडेंट्स बॉडी गार्ड ग्राउंड’ में अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाया। इस मौके पर उपस्थित अन्य न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति एम.एम. सुन्दरेश, न्यायमूर्ति ए.जी. मसीह, न्यायमूर्ति के.वी. विश्वनाथन, न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा, न्यायमूर्ति मनमोहन, न्यायमूर्ति संजय करोल और उनके परिवार के सदस्य शामिल थे। इस अवसर पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अन्य विधि अधिकारी भी मौजूद थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़