प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

CJI Chandrachud
ANI

राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत के प्रधान न्यायाधीश डॉ. डी. वाई. चंद्रचूड़ ने पत्नी कल्पना दास के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।’’

भारत के प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने पत्नी के साथ बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ 11 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने आठ नवंबर, 2022 को प्रधान न्यायाधीश का पदभार संभाला था।

राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत के प्रधान न्यायाधीश डॉ. डी. वाई. चंद्रचूड़ ने पत्नी कल्पना दास के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।’’ इसने मुलाकात की कुछ तस्वीर भी साझा की। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को भारत का 51वां प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़