मेदिनीपुर जिले में रोडशो में TMC और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

TMC and BJP
भाजपा के एक स्थानीय नेता ने कहा, ‘‘हमारे कुछ कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ इस घटना पर अधिकारी ने कहा, ‘‘तृणमूल को इसका परिणाम भुगतना होगा। मैं इसे हल्के में नहीं लूंगा।’’ राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने हालांकि दावा किया कि घटना में उसका कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं था।

नंदीग्राम। भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हाल में पार्टी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में रोडशो में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर हमला किया। हालांकि पुलिस ने कहा कि लोगों के एक समूह और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हुई लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। स्थानीय भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि हमले में पार्टी के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने अखिलेश से पूछा, आपके समय में पंचायतों पर प्रशासक क्‍यों नियुक्‍त हुए थे

भाजपा के एक स्थानीय नेता ने कहा, ‘‘हमारे कुछ कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ इस घटना पर अधिकारी ने कहा, ‘‘तृणमूल को इसका परिणाम भुगतना होगा। मैं इसे हल्के में नहीं लूंगा।’’ राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने हालांकि दावा किया कि घटना में उसका कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं था।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़