कश्मीर में शीतलहर जारी, लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 15.8 डिग्री सेल्सियस नीचे

cold-wave-intensifies-across-kashmir-leh-coldest-at-minus-15-8-degrees-celsius
[email protected] । Dec 22 2018 3:55PM

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार की रात लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 15.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर। कश्मीर में शीत लहर का प्रकोप जारी है और कल रात लद्दाख क्षेत्र में लेह सहित अधिकांश स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। प्रदेश के लद्दाख क्षेत्र का लेह सबसे अधिक सर्द रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कल रात लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 15.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कल रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है न्यूनतम तापमान

अधिकारियों ने बताया कि कल रात घाटी के प्रवेशद्वार शहर काजीकुंड का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि नजदीकी कोकेरनाग शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तर कश्मीर में स्थित कुपवाड़ा का कल रात न्यूनतम तापमान शून्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि बुधवार तक मौसम शुष्क रहेगा। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़