दिल्ली में कड़ाके की ठंड, 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है न्यूनतम तापमान

delhis-minimum-temperature-still-below-5-degrees-c
[email protected] । Dec 21 2018 12:35PM

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री कम रहा और सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 89 फीसदी दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान थोड़ी वृद्धि के साथ 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले बृहस्पतिवार चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री कम रहा और सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 89 फीसदी दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में सुबह काफी ठंड, इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज

उन्होंने दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान जताया है। शनिवार को धुंध छायी रह सकती है। बृहस्पतिवार को चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दिल्ली में बीते चार वर्ष में दिसंबर के महीने का यह सबसे ठंडा दिन रहा। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़