द्रौपदी मुर्मू की बेटी को भरोसा- विपक्षी भी करेगा उनका समर्थन

द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि इस राष्ट्रपति चुनाव में उनकी मां को तमाम राजनीतिक पार्टियों का समर्थन हासिल हो जाएगा। उनकी नजरों में अगर उनकी मां के व्यक्तित्व को सही तरीके से समझ लिया गया, तो सभी उनका समर्थन करेंगे।
बीजेपी की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मदीवार घोषित किया है। राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आजउप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। नायडू की पत्नी उषा ने उप राष्ट्रपति निवास पर मुर्मू की अगवानी की। मुर्मू ने नायडू के साथ करीब 30 मिनट तक बैठक की। मुर्मू के साथ केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार भी थे।
इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति पद का चुनाव दो व्यक्तियों के बीच नहीं, बल्कि दो विचारों के बीच है: कांग्रेस
द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि इस राष्ट्रपति चुनाव में उनकी मां को तमाम राजनीतिक पार्टियों का समर्थन हासिल हो जाएगा। उनकी नजरों में अगर उनकी मां के व्यक्तित्व को सही तरीके से समझ लिया गया, तो सभी उनका समर्थन करेंगे। इंडिया टुडे से बात करते हुए इतिश्री मुर्मू ने याद किया कि द्रौपदी मुर्मू एक सख्त मां और शिक्षिका हैं।
इसे भी पढ़ें: NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने की अमित शाह से मुलाकात, जानिए क्या हुआ बातचीत
अपनी यादें ताजा करते हुए इतिश्री ने कहा, "वह स्कूल में भी मेरी शिक्षिका थीं, इसलिए मुझ पर अतिरिक्त दबाव था। पहले एक बेटी के रूप में और फिर एक छात्र के रूप में। मेरे दोस्त तो नाराज हो जाते थे जब मां सरप्राइज टेस्ट लिया करती थीं। बता दें कि द्रौपदी मुर्मू अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से पहले ओडिशा के रायरंगपुर में श्री अरबिंदो इंटीग्रेटल एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर में शिक्षिका थीं। द्रौपदी मुर्मू अपनी बेटी इतिश्री और भाई तारिनसेन के साथ ओडिशा के रायरंगपुर में रहती हैं। इतिश्री भुवनेश्वर में यूको बैंक में मैनेजर के तौर पर काम करती हैं।
अन्य न्यूज़












