कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष

Sanjay Masani
दिनेश शुक्ल । Jul 15 2020 9:01PM

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बनाए गए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय मसानी ने भाजपा से टिकिट न मिलने पर बगावत करते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया था। जिसके बाद कांग्रेस ने अपने संभावित उम्मीदवार प्रदीप जयसवाल को टिकिट न देकर संजय मसानी को टिकिट दी थी। जिन्हें निर्दलीय विधायक के तौर पर लड़े प्रदीप जयसवाल ने हरा दिया था।

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय मसानी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। जिसकी घोषणा बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से की गई। संजय मसानी को कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2018 में प्रदेश की वारासिवनी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बनाए गए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय मसानी ने भाजपा से टिकिट न मिलने पर बगावत करते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया था। जिसके बाद कांग्रेस ने अपने संभावित उम्मीदवार प्रदीप जयसवाल को टिकिट न देकर संजय मसानी को टिकिट दी थी। जिन्हें निर्दलीय विधायक के तौर पर लड़े प्रदीप जयसवाल ने हरा दिया था। वही कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के बाद संजय मसानी को हराने वाले निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को कैबिनेट मंत्री बना दिया था।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में एसिड अटैक पीड़ितों को मिलेगी 5 हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता

वही मध्य प्रदेश कांग्रेस व कमल नाथ सरकार में बगावत हुई तो प्रदीप जायसवाल भी बागी हो गए थे। इसका इनाम देते हुए शिवराज सरकार ने उन्हें रविवार 12 जुलाई को मध्य प्रदेश राज्य खनिज निगम लिमिटेड का अध्यक्ष बनाकर उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। जायसवाल कमल नाथ के भी विश्वस्त नेता रहे हैं और उन्होंने अपनी सरकार में निर्दलीय विधायकों में से केवल उन्हें ही मंत्री बनाया था। मगर जायसवाल ने कमल नाथ सरकार गिरने के कुछ घंटे पहले ही सुर बदल लिए और कहा कि जिसकी सरकार होगी वे उनके साथ हैं। 

इसे भी पढ़ें: MP में 25 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के बाद शिवराज सरकार की विदाई हो जायेगी: पटवारी

वही शिवराज सिंह चौहान के इस फैसले के बाद कांग्रेस ने उनके साले संजय मसानी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया है। उन्हें उप चुनाव प्रचार- प्रसार का प्रादेशिक समन्वयक प्रभारी बनाया है। कांग्रेस में शामिल होने के समय मसानी ने कहा था कि मध्य प्रदेश को शिवराज सिंह चौहान की नहीं, बल्कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की जरूरत है। मसानी महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के रहने वाले हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह के भाई है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़