आंध्र प्रदेश मुद्दे पर घड़ियाली आंसू बहा रही कांग्रेस: नायडू

[email protected] । Aug 6 2016 5:21PM

केन्द्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज कांग्रेस पार्टी पर आंध्र प्रदेश विशेष दर्जा मुद्दे पर ‘‘दोहरा मापदंड अपनाने और घड़ियाली आंसू बहाने’’ का आरोप लगाया।

केन्द्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज कांग्रेस पार्टी पर आंध्र प्रदेश विशेष दर्जा मुद्दे पर ‘‘दोहरा मापदंड अपनाने और घड़ियाली आंसू बहाने’’ का आरोप लगाया। नायडू ने सवाल किया कि दस साल पहले पृथक राज्य बनाने का वादा करने के बाद संप्रग सरकार ने ‘‘2014 तक प्रक्रिया में देरी क्यों की।’’ उन्होंने पूछा, ‘‘कांग्रेस पार्टी और उसके नेता इस मुद्दे पर लोकप्रियता के लिए संसद के अंदर और बाहर हंगामा कर रहे हैं। जब संप्रग सरकार ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक में विशेष श्रेणी के दर्जे को शामिल करके एकीकृत राज्य को विभाजित किया तो वह विभाजन के बाद वाले आंध्र प्रदेश को यह दर्जा देने में नाकाम क्यों रही।’’

नायडू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भाजपा पर सवाल खड़े करने से पहले इस बारे में ‘‘सीधा जवाब’’ देना चाहिए। सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा में सरकार से दो साल पहले इस संबंध में उनके द्वारा की गई प्रतिबद्धता को पूरा करने को कहा था। राज्यसभा में इस मुद्दे पर एक गैरसरकारी विधेयक पेश किया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़