कांग्रेस ने खैरा की गिरफ्तारी को भाजपा सरकार की बदले की कार्रवाई बताया

Randeep Singh Surjewala
प्रतिरूप फोटो

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस ईडी द्वारा सुखपाल की ‘‘पूरी तरह से प्रतिशोधी गिरफ्तारी’’ की कड़ी निंदा करती है। सुरजेवाला ने कहा, ‘‘पंजाब में भाजपा की खोई हुई राजनीतिक किस्मत को पुनर्जीवित करने के लिए ईडी को चुनाव विभाग के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।’’

नयी दिल्ली| कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पंजाब से पार्टीनेता सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी की निंदा की और इसे ‘‘बदले की कार्रवाई’’ करार दिया।

ईडी ने बृहस्पतिवार को पंजाब के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा को कथित मादक पदार्थ रैकेट से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार की ओर से एक बार फिर दुर्भावनापूर्ण प्रतिशोध का एक और मामला सामने आया है और एक बार फिर ईडी का इस्तेमाल पंजाब के पूर्व विधायक सुखपाल खैरा के खिलाफ किया गया है।’’

इसे भी पढ़ें: हिंदुत्व के बारे में खुर्शीद के बयानों पर भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ईडी द्वारा सुखपाल की ‘‘पूरी तरह से प्रतिशोधी गिरफ्तारी’’ की कड़ी निंदा करती है। सुरजेवाला ने कहा, ‘‘पंजाब में भाजपा की खोई हुई राजनीतिक किस्मत को पुनर्जीवित करने के लिए ईडी को चुनाव विभाग के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।’’

अधिकारियों के अनुसार, 56 वर्षीय खैरा को पंजाब में केंद्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया। खैरा को मोहाली में एक विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां ईडी उनकी हिरासत का अनुरोध करेगी।

इसे भी पढ़ें: घर पर लड़का है, पर लड़ नहीं सकता: ईरानी ने प्रियंका के नारे पर किया कटाक्ष

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़