उपवास रखकर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में मनाया विरोध दिवस

Congress celebrates protest day
दिनेश शुक्ल । Dec 19 2020 10:16PM

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से उपवास, धरना-प्रदर्शन कर भाजपा सरकार की दमनकारी, जनविरोधी नीतियों, रसोई गैस सिलेण्डर, पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए विरोध प्रकट किया।

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, रसोई गैस सिलेण्डर, पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने समूचे मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ उपवास, धरना-प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शित किया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर शनिवार को प्रदेश भर के जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से उपवास, धरना-प्रदर्शन कर भाजपा सरकार की दमनकारी, जनविरोधी नीतियों, रसोई गैस सिलेण्डर, पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए विरोध प्रकट किया। 

इसे भी पढ़ें: बैलगाड़ी पर सवार होकर कांग्रेस ने किया पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध

उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों के शोषण एवं पूंजीपतियों के पोषण पर आधारित कार्यप्रणाली अपनाने के चलते आज संपूर्ण भारत के किसान केंद्र सरकार की नीतियों से क्षुब्ध हैं। किसान विरोधी काले कानून के साथ ही लगातार गैस सिलेण्डरों एवं पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ती कीमतों के अलावा आम नागरिकों के लिए बेहद जरूरी रसोई गैस के दाम को लेकर जिला कांग्रेस एवं ब्लाक कांग्रेस द्वारा विरोध दिवस के रूप में मनाया गया। 

इसे भी पढ़ें: पत्थरों से कुचलकर दलित की हत्या, पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जल्द खुलासे की कही बात

कांग्रेस संगठन प्रभारी ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली के चारों और व अन्य प्रांतों में किसान आंदोलन करते हुए काला बिल वापस लेने की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार किसानों के शोषण एवं पूंजीपतियों के पोषण से संबंधित तीनों विधेयक वापस लेना नहीं चाहती है। बीते एक महीने में घरेलू गैस सिलेण्डर में 100 रूपये की बढोत्तरी तथा लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से इस बढ़ती महंगाई में आम नागरिकों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। रोजमर्रा की वस्तुओं में बढोत्तरी, प्रदेश के लाखों किसानों की मांगों पर की जा रही अनसुनी और उनके द्वारा अपनी मांगों को लेकर किये गये आंदोलन तथा केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कृषि को लेकर बनाये गये तीन काले कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पूरे प्रदेश में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की नितियों के खिलाफ ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में इस बार लंबा चलेगा ठंड का दौर

विरोध प्रदर्शन में जिला मुख्यालयों पर क्षेत्र के विधायकों, पूर्व विधायकों, कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों, जिलों में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। वहीं इस दौरान राजधानी भोपाल में आयोजित धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अरूण यादव, सुरेश पचैरी, सज्जनसिंह वर्मा, जीतू पटवारी, पी.सी. शर्मा, कैलाश मिश्रा सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल हुए।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़